मौसम विभाग का ऐलान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा को मिलेगी राहत, एक सप्ताह तक लगातार होगी बारिश

 

नई दिल्ली। प्रचंड और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाला एक सप्ताह लोगों के लिए राहत भरा रहने वाला है। लोगों को इस एक सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी से छुटकारा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने कहा कि लू और गर्मी का यह दौर जल्द ही खत्म होने वाला है। लोगों के लिए यह खुशी की बात है कि जिस दिन की घोषणा मौसम विभाग ने की थी, वह अब आने वाला है। उत्तर भारत सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रहनेे वाले लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने के दिन नजदीक आ गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह से पहले मानसून की एंट्री नहीं होगी।



इस दिन से बारिश होने की घोषणा

मौसम विभाग की घोषणा के अनुरूप दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा सहित पंजाब व राजस्थान में मानसून की एंट्री का समय हो गया है। अब कभी भी इन राज्यों में जबरदस्त तरीके से बारिश होने की संभावना पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई से लगातार एक सप्ताह तक बारिश होने की घोषणा की है। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होते ही लोगों को इस चिलचिलाती धूप से निजात मिलना तय माना जा रहा है। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होना तय माना जा रहा है। मौसम के करवट बदलते ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

लू की चपेट में हैं लोग

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के लोग इस समय लू की चपेट में हैं। लोग काफी लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में गर्मी अपनी चरमसीमा पर है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि लोगों का यह इंतजार लगभग समाप्त होने वाला है। शुक्रवार की रात से मौसम में परिवर्तन के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बीते वीरवार की शाम को भी अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिसके बाद थोड़ी बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया था।

बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

इस बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। मगर जैसे ही कुछ वक्त बीता तो तेज धूप ने लोगों की हालत पतली कर दी। देखते ही देखते कडक़ धूप ने लोगों को बुरी तरह से बेहाल कर दिया। तेज धूप की वजह से लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। मगर अब मौसम विभाग की नई घोषणा यदि सही साबित हुई तो लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं मौसम का हाल बताने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर ने भी जानकारी दी है कि 11 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे देश के मध्य और उत्तरी भागों में कमजोर मानसून का समय समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद सिस्टम तट पार करने से पहले ही उत्तर की ओर शिफ्ट हो जाएगा। सँभावना जताई जा रही है कि उत्तर भारत में 11 जुलाई से 14 जुलाई के बीच अगले 72 घंटों में मानसून की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के अन्य बचे हुए हिस्सों में मानसून की शुरूआत होगी।

Article Source: Citymallharyana


Comments

Popular posts from this blog

Coronavirus India Live Updates: Delhi, Maharashtra, Kerala report highest single-day spike in cases

10 गर्मियों में त्वचा की देखभाल - 10 Summer Skin Care Tips In Hindi

कोरोना लॉकडाउन में सर्दी, खांसी, जुकाम से बचने के लिए करें ये घरेलू उपाय (Home Remedies To Prevent Cough And Cold In Corona Lockdown)