Posts

Showing posts from May, 2021

आलमंड बटर को क्यों माना जाता है पीनट बटर से बेहतर? जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Image
हेल्थ मेनटेन (Health Maintain) करने के लिए लोग तमाम तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। पौष्टिक आहार लेने के बाद भी कई लोग पोषक तत्व हासिल नहीं कर पाते हैं। हालांकि इसके पीछ बहुत से कारण हो सकते हैं। मक्खन को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। मक्खन खाने से शरीर के लिए जरूरी माने जाने वाले तकरीबन सभी न्यूट्रीएंट्स शरीर को प्राप्त होते हैं। अगर आप बॉडी बनाने के लिए मख्खन का उपयोग कर रहे हैं तो साधारण मख्खन (Normal Butter) की बजाय आप आलमंड बटर (Almond Butter) यानि बादाम से बने मख्खन का सेवन करना चाहिए। क्या आप जानते हैं फिटनेस के लिहाज से आलमंड बटर को बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोगों द्वारा मकखन का महत्तव समझने के बाद अब इसकी मांग बढ़ गई ह नैचुरल बटर के बाद पीनट बटर और अब आलमंड बटर की मांग हो रही है। क्या आपको पता है कि जिम जाने वाले लोग आलमंड बटर को खाना क्यों पसंद करते हैं। अगर नहीं तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इससे होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताएंगे। दरअसल आलमंड बटर न्यूट्रीश्नल वैल्यूस से भरपूर होता है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइडेट्स (Carbohydrate

Lockdown Exercise: लॉकडाउन में आपका घर ही बन जाएगा जिम, करें ये एक्सरसाइज

Image
  Lockdown Exercise:- बेहतरीन फिटनेस का क्रेज लड़कों के बीच तो होता ही है। लॉकडाउन में यह क्रेज डाउन न होने पाए इसलिए हम आपको यहां  बेहतरीन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। फिटनेस के दीवानों पर लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर हुआ है, क्योंकि सभी जिम बंद हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप जिम जाने के लिए परेशान हो रहे हैं तो हम आपको घर बैठे ही अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनके लिए आपको जिम इक्विमेंट की भी जरूरत नहीं होगी। घर पर ही करें वॉर्मअप घर में रहते हुए आपको वॉर्म-अप करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। आप एक जगह खड़े होकर जंप कर सकते हैं। सीधे खड़े हो जाएं और अपनों दोनों हाथों को कंधों की सीध में रखकर उन्हें लगातार चलाएं। इसके बाद पैरों के घुटनों को मोड़कर स्क्वाट करें। इतना करना काफी होगा।  पुशअप (Push-up) जिम की शुरुआत में सबसे पहली एक्सरसाइज पुश अप है जिसे करने के लिए आपको कोई भी इक्विमेंट की जरूरत नहीं होगी। आप सिर्फ अपनी बॉडी के हिसाब से इसे कर सकते हैं। थोड़ा हैवी करना चाहते हैं तो बैग को पीछे पहनकर फिर पुशअप लगा सकते हैं। (इस ए